होली पर चंडीगढ़ में हंगामा: पंजाब यूनिवर्सिटी गेट के पास युवकों में मारपीट

0

चंडीगढ़। होली के दिन बुधवार को जब खूब रंग बरस रहा था तो पंजाब यूनिविर्सिटी (पीयू) के गेट के सामने युवाओं ने जमकर हुड़दंग मचाया। किसी बात पर कहासुनी होने पर दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। इससे रंग में भंग डला और भगदड़ मच गई।

काफी संख्या में युवक होली मनाने के लिए जमा हुए थे। इसी दौरान दो युवकों को कुछ युवक घेरकर पीटने लगे। जमकर लात-घूंसे चले और एक युवक की शर्ट तक फाड़ दी गई। हालात बिगड़ते देख दोनों युवक मौके से भागकर जान बचाई।

एक युवती ने भी झगड़ा छुड़वाने की कोशिश की। आधे घंटे से ज्यादा समय तक मारपीट चलती रही। इस दौरान सड़क के दोनों ओर से आ रही गाड़ियों की लंबी कतार लग गई और कुछ समय तक यातायात बाधित रहा।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *