चंडीगढ़ में सड़क हादसा, कैब सवार दो युवतियां घायल, मदद के लिए दौड़े मेयर, अपनी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया

0

सेक्टर-26 स्थित स्ट्रॉबेरी स्कूल के पास सड़क हादसा हुआ, जिसमें कैब सवार दो युवतियां घायल हो गई। वहां से गुजर रहे मेयर सौरभ जोशी अपनी गाड़ी रुकवा मदद के लिए दौड़े। एंबुलेंस का इंतजार किए बगैर अपनी गाड़ी से दोनों युवतियों को अस्पताल पहुंचाया। युवतियों का इलाज शुरू होने के बाद अस्पताल में रुके रहे। इसके बाद अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए।

हादसा रविवार दोपहर के समय हुआ। एक वाहन और कैब की टक्कर हो गई। वहां से गुजर रहे मेयर सौरभ जोशी ने यह सब देखा तो तुरंत अपनी सरकारी गाड़ी रुकवाई। इसके बाद लोगों की मदद से चालक और कैब में सवार दो युवतियों को सुरक्षित बाहर निकाला।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मेयर ने बिना समय गंवाए दोनों घायल युवतियों को अपनी निजी गाड़ी में बैठाकर तुरंत सेक्टर-16 स्थित अस्पताल पहुंचाया, ताकि उन्हें तत्काल चिकित्सा उपचार मिल सके। साथ ही उन्होंने स्वयं उनके परिजनों को भी घटना की सूचना दी।

मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मदद के लिए आगे आए और घायलों को राहत पहुंचाने में सहयोग किया। मेयर ने शहरवासियों की तत्परता और मानवता की भावना की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कठिन समय में हर एक क्षण कीमती होता है और सभी नागरिकों का दायित्व है कि दुर्घटना पीड़ितों की तुरंत सहायता करें।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *