इंस्टाग्राम के माध्यम से लूट करने वाले गैंग का पर्दाफाश, सरगना समेत 7 गिरफ्तार

0

दिल्ली में इंस्टाग्राम के माध्यम से लोगों को जाल में फंसाकर लूटपाट करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पकड़े गए आरोपियों में गिरोह का सरगना और मुख्य साजिशकर्ता भी शामिल है। आरोपी गिरोह इंस्टाग्राम पर फेक प्रोफाइल बनाकर लोगों से संपर्क करते थे। आरोपी लोगों से दोस्ती करके और, कम कीमत में क्रिप्टोकरेंसी बेचने का लालच देकर उन्हें सुनसान जगह बुलाते थे। जहां पहले से मौजूद साथी पीड़ित को घेरकर मोबाइल, कैश और अन्य कीमती सामान लूट लेते थे।

जानकारी के मुताबिक, गिरोह का सरगना कारोबार में करीब 70 लाख रुपये का नुकसान होने के बाद अपराध करने की राह पर चल पड़ा था। सरगना ने अपने साथियों के साथ मिलकर वारदातों की योजना बनाई। गिरोह अब तक 5 लोगों को शिकार बना चुका था। पुलिस ने आरोपियों की कब्जे से लूटे गए मोबाइल फोन और अन्य सामान भी बरामद कर लिया है।

बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) सचिन शर्मा के मुताबिक, ‘NSIT (एनएसआईटी) से बीटेक कर रहे एक छात्र ने रविवार को शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित छात्र ने बताया कि उसने इंस्टाग्राम पर कम कीमत पर क्रिप्टोकरेंसी बेचने का एक विज्ञापन देखा था। विज्ञापन में दिए गए फोन नंबर पर संपर्क करने पर आरोपी ने उसे नकद रुपये लेकर पश्चिम विहार ईस्ट मेट्रो स्टेशन के बाहर मिलने के लिए बुलाया।

जब छात्र तय जगह पर पहुंचा, तो वहां पहले से मौजूद बदमाशों ने उसे घेर लिया। आरोप है कि उन्होंने पिस्टल दिखाकर उसे धमकाया और उसके पास मौजूद 1.83 लाख रुपये लूट लिए। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।’

पीड़ित शिकायत की छात्र पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया, जिसके बाद STF प्रभारी इंस्पेक्टर राजपाल मीणा की टीम ने इंस्टाग्राम अकाउंट और मोबाइल नंबर के आधार पर तकनीकी जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने मंगलवार को सबसे पहले आरोपी अमित रेसर को गिरफ्तार किया।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में खुलासा किया था। पुलिस ने इस मामले में शामिल अमित जैन, प्रीतपाल, अभय, निखिल, शिवम और हरीश को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई रकम में से 1.45 लाख रुपये कैश, वारदात में इस्तेमाल पिस्टल, एक कार, 2 दोपहिया वाहन बरामद किए गए हैं।

शुरूआती जांच में सामने आया है कि गिरोह सोशल मीडिया पर कम कीमत में क्रिप्टोकरेंसी बेचने का लालच देकर लोगों को सुनसान जगह पर बुलाते थे, हथियार के दम पर उनसे लूटपाट करते थे। पुलिस का कहना है कि सरगना अमित जैन पेशे से चावल कारोबारी था। कारोबार में भारी नुकसान होने के बाद उसने सोशल मीडिया के माध्यम से साथियों के साथ मिलकर लोगों को फंसाकर लूटना शुरू कर दिया। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *