पंजाब के जालंधर में डॉक्टर के घर पर चली ताबड़तोड़ गोलियां, बदमाशों ने 10 से 12 राउंड किए फायर
पंजाब के जालंधर जिले के संतोखपुर में एक वेटरनेरी डॉक्टर के घर के बाहर अज्ञात लोगों ने गोलियां चलाईं। करीब 10 से 12 गोलियां चलाईं, जिसमें कोई घायल तो नहीं हुआ, हालांकि, गेट और शीशे पर गोलियां लगीं हैं।
गोलियां चलने की सूचना मिलते ही एडीसीपी जयंत पुरी मौके पर पहुंचे। सीसीटीवी कैमरे में आरोपी कैद हुए हैं, जिनकी पहचान में पुलिस की टीम जुटी हुई है। गोली चलाने का कारण अभी पता नहीं चला है।
RAGA NEWS ZONE
Join Channel Now
