PM मोदी का राजस्थान-गुजरात दौरा: 39,000 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं की सौगात; देश के पहले बड़े सेमीकंडक्टर प्लांट का करेंगे उद्घाटन

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार, 28 फरवरी 2026 को राजस्थान और गुजरात के महत्वपूर्ण दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे दोनों राज्यों को कुल 39,180 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उपहार देंगे। पीएम मोदी का यह दौरा महिला स्वास्थ्य, युवाओं के रोजगार और भारत की तकनीकी आत्मनिर्भरता की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

​प्रधानमंत्री सुबह करीब 11:30 बजे राजस्थान के अजमेर पहुंचेंगे। यहा वे 16,680 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इस दौरान वे विशेष रूप से 14 साल की लड़कियों के लिए ‘ह्यूमन पेपिलोमावायरस’ (HPV) वैक्सीनेशन का राष्ट्रव्यापी अभियान लॉन्च करेंगे, जिसका उद्देश्य महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाना है।

​कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री जयपुर से बांदीकुई के बीच 4-लेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे और दिल्ली-वडोदरा एक्सप्रेसवे के 8-लेन सेक्शन का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही जोधपुर में 4-लेन एलिवेटेड रोड का शिलान्यास भी किया जाएगा, जिससे राज्य के परिवहन नेटवर्क में बड़ा सुधार होगा।

​रोजगार के मोर्चे पर भी यह दौरा बेहद खास है। प्रधानमंत्री राजस्थान के विभिन्न सरकारी विभागों में चयनित 21,800 से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। इसके अतिरिक्त, वे पेयजल संकट को दूर करने के लिए नोनेरा और परवन अकवाड़ पेयजल परियोजनाओं की नींव भी रखेंगे।

​दोपहर करीब 3:45 बजे प्रधानमंत्री गुजरात के साणंद पहुंचेंगे, जहाँ वे 22,500 करोड़ रुपये की लागत वाली माइक्रोन कंपनी की सेमीकंडक्टर असेंबली, टेस्ट और पैकेजिंग (ATMP) फैसिटी का उद्घाटन करेंगे। यह भारत के सेमीकंडक्टर मिशन के तहत मंजूर पहला बड़ा प्रोजेक्ट है जो देश को तकनीकी रूप से आत्मनिर्भर बनाएगा।

​राजस्थान और गुजरात की यात्रा पूरी करने के बाद प्रधानमंत्री शनिवार रात करीब 9 बजे चेन्नई पहुंचेंगे। इसके बाद 1 मार्च 2026 को वे तमिलनाडु और पुडुचेरी के दौरे पर रहेंगे, जहा अन्य महत्वपूर्ण विकास कार्यों की शुरुआत करेंगे।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *