करनाल में बीजेपी नेता के घर ED की दबिश, देर शाम तक चली जांच; टीम ने खंगाले दस्तावेज

0

शहर की चौधरी कालोनी में भाजपा नेता के घर में सुबह करीब आठ बजे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम पहुंची। टीम को लेकर भाजपा नेता के परिवार के सदस्य सहम गए।

टीम ने घर के बाहर सुरक्षाकर्मी तैनात कर दिए और घर के सभी सदस्यों को बाहर जाने से मना कर दिया। इसके बाद टीम ने दस्तावेज खंगालने शुरू कर दिए। देर शाम तक टीम जांच करती रही। बता दें कि भाजपा नेता सीमा गुप्ता और नीरज गुप्ता आरएसएस से भी जुड़े हुए हैं।

उनके ईंट के भट्ठे व टायर पिघलाकर आयल बनाने की फैक्टरी है जिसको लेकर टीम जांच कर रही है। जांच में क्या सामने आया अभी इसकी जानकारी टीम ने नहीं दी है। इस दौरान घर में न तो किसी को बाहर आने की अनुमति दी गई और न ही घर के अंदर जाने की अनुमति दी गई। घर के बाहर खड़े सुरक्षा कर्मचारियों ने लोगों को भाजपा नेता के घर से दूर रखा।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *