‘CBI से कराएं जांच’, दुष्यंत चौटाला ने PM मोदी को लिखा पत्र, ₹590 करोड़ के बैंक घोटाले पर की ये मांग

0

जननायक जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने हरियाणा सरकार के खातों में 590 करोड़ रुपए घोटाले की जांच सीबीआई व गंभीर फ्रॉड जांच अधिकारी (SFIO) की टीम से कराने की मांग की है।

इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम घोष, मुख्यमंत्री नायब सैनी, सीबीआई निदेशक और एसएफआईओ निदेशक को बुधवार को पत्र भेजकर मांग की है।

दुष्यंत चौटाला ने बताया कि आईडीएफसी फर्स्ट बैंक और एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक की चंडीगढ़ शाखा में जमा सार्वजनिक धनराशि से संबंधित गंभीर वित्तीय धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। इस मामले की जांच पुलिस की जगह बड़ी सक्षम एजेंसी से कराना जरूरी है।

उन्होंने कहा कि यह घोटाला तब सामने आया, जब राज्य सरकार के एक विभाग ने अपना खाता बंद कर धनराशि अन्य बैंक में ट्रांसफर करने का अनुरोध किया। इस बड़ी धोखाधड़ी में बैंक कर्मचारियों और बाहरी तत्वों के बीच मिलीभगत के साफ संकेत देखने को मिल रहे हैं।

उन्होंने कहा कि यह सार्वजनिक धनराशि से संबंधित अत्यंत गंभीर मामला है इसलिए फॉरेंसिक, बैंकिंग धोखाधड़ी और कॉर्पोरेट से जुड़े कानूनों के तहत जांच होना अति महत्वपूर्ण है, जो कि सीबीआई और एसएफआईओ की टीमों द्वारा ही संभव है।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *