T20 World Cup 2026: आज होगा भारत और नीदरलैंड का मुकाबला, पिच और वेदर रिपोर्ट के साथ जानिए कैसी होगी प्लेइंग-11
आज यानी 18 जनवरी (बुधवार) को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 36वें मैच में भारत और नीदरलैंड की टक्कर होने वाली है. इन दोनों टीमों के बीच शाम 7 बजे अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मैच खेला जाने वाला है. इस मैच में भारत की कप्तानी सूर्यकुमार यादव के हाथों में होगी तो वहीं नीदरलैंड की कमान स्कॉट एडवर्ड्स के हाथों में होने वाली है. इस मैच में जीतकर भारत ग्रुप स्टेज के सभी 4 मैच जीतकर सुपर-8 में जाना चाहेगा. उससे पहले हम आपको इस मैच की पिच और वेदर रिपोर्ट से लेकर संभावित प्लेइंग-11 तक के बारे में बताने वाले हैं.
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है, लेकिन यहां पर नई बॉल के साथ तेज गेंदबाजों को भी मदद मिलती है, वहीं पुरानी गेंद के साथ स्पिन गेंदबाज भी प्ले में आते हैं. ऐसे में इस पिच पर बल्लेबाजों की चांदी ही चांदी है.
इस मैदान पर अब तक सिर्फ 14 टी20 मैच हुए हैं. इस दौरान 9 मैच पहले बैटिंग करने वाली टीम ने तो वहीं 5 मुकाबले दूसरी बैटिंग करने वाली टीम ने अपने नाम किया है. यहां पर पहली पारी का औसत स्कोर 172 रन है. इस मैदान का हाईएस्ट स्कोर 234 रन है, जो भारत ने 2023 में न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाया था.
इस मैच में बारिश की संभावना नहीं हैं. 20-20 ओवर का खेल फैंस को पूरा देखने को मिलने वाला है. यहां का तापमान 34 से 19 डिग्री तक रह सकता है. वहीं यहां पर हवा 8 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल सकती है. ह्यूमिडिटी 37% तक रह सकती है.
भारतीय क्रिकेट टीम इस मैच के लिए अपनी प्लेइंग-11 में 2 बदलाव कर सकती है. कुलदीप यादव की जगह पर टीम में अर्शदीप सिंह की एंट्री हो सकती है. वहीं सुपर-8 के अहम मुकाबलों से पहले जसप्रीत बुमराह को आराम देकर मोहम्मद सिराज या फिर वाशिंगटन सुंदर को मौका दिया जा सकता है.
अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, संजू सैमनस, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज/वाशिंगटन सुंदर और वरुण चक्रवर्ती.
