राहुल गांधी पर भड़कीं नवजोत काैर सिद्धू: कहा-पंजाब नहीं जीत पाएंगे, मोदी की तारीफ में क्या बोलीं

0

कांग्रेस की पूर्व विधायक डाॅ. नवजोत कौर सिद्धू ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है। नवजोत काैर ने कहा कि राहुल गांधी जमीनी हकीकत से कटे हुए हैं। डाॅ. सिद्धू कांग्रेस छोड़ चुकी हैं।

कोयंबटूर में समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अच्छी बातें करते हैं। वह समझदारी की बातें करते हैं। लेकिन वह जो करते हैं और जो कहते हैं वह बहुत अलग है।

पिछले आठ महीनों से, मैं उनसे यह कहने के लिए समय मांग रही हूं कि आपके लोग, आपके प्रेसिडेंट या पंजाब में नियुक्त आपका व्यक्ति पंजाब के साथ न्याय नहीं कर रहा है। वह पंजाब में कांग्रेस को खत्म कर रहे हैं। मैं आपसे बस यह बताने के लिए बैठने का समय मांग रही हूं कि आपकी पार्टी पंजाब में खत्म हो रही है। उन्होंने पहले ही टिकट बेच दिए हैं। अगर आपको पता नहीं है कि आपके नीचे क्या हो रहा है, तो मुझे माफ करना। आप उस कुर्सी के लायक नहीं हैं। आप जो कर रहे हैं उसके लिए आप जिम्मेदार हैं।

नवजोत काैर ने पीएम मोदी की तारीफ की। राहुल गांधी और प्रधानमंत्री मोदी के बीच तुलना करते हुए उन्होंने कहा कि आप पीएम मोदी पर उंगली नहीं उठा सकते हैं। क्या उनके पास एक पैसा है? क्या उनके खिलाफ कोई फाइल है? उनके खिलाफ कुछ भी नहीं है।

डाॅ. सिद्धू ने कहा कि हमने पंजाब के लिए सब कुछ छोड़ दिया, और आपने हमें सात डिपार्टमेंट के साथ एक डिप्टी सीएम का पद और मुझे एक एमपी बनाने का वादा किया, लेकिन आपने हमें कुछ नहीं दिया। आपने हमें लोकल बॉडी और टूरिज्म दिया, और आप चाहते थे कि उन्हें सीएम के हिसाब से चलाया जाए। आप करप्शन के खिलाफ क्यों बात कर रहे हैं जब आपके अपने लोग करप्ट हैं? और आप अपने आस-पास के उन करप्ट लोगों को पसंद कर रहे हैं। आपके आस-पास के लोग पूरी तरह से करप्ट हैं। आप आपके पास उन ईमानदार लोगों के लिए समय नहीं है जो आकर आपको बताना चाहते हैं कि यह गलत हो रहा है, आप पंजाब नहीं जीत पाएंगे।

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में नवजोत सिंह सिद्धू और उनकी पत्नी नवजोत काैर सिद्धू की संभावित घर वापसी को लेकर हलचल तेज हो गई है। पार्टी सूत्रों के अनुसार शीर्ष नेतृत्व ने वापसी का खाका लगभग तैयार कर लिया है और इस माह के अंत तक अंतिम फैसला हो सकता है।

सूत्रों का कहना है कि इस संबंध में प्रारंभिक स्तर पर बातचीत हो चुकी है। कांग्रेस से नवजोत कौर के निष्कासन के बाद सिद्धू दंपती लगातार कांग्रेस नेतृत्व पर हमलावर हैं, वहीं प्रधानमंत्री की सार्वजनिक तौर पर सराहना भी कर रहे हैं, जिससे सियासी अटकलें तेज हुई हैं।

बताया जा रहा है कि भाजपा नेतृत्व पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया जैसे नेताओं से भी बातचीत करेगा, जो सिद्धू की वापसी के पक्ष में नहीं माने जाते। हालांकि सूत्रों का दावा है कि राज्य इकाई के विरोध का असर सीमित रहेगा। पार्टी के भीतर यह भी चर्चा है कि शिअद से दूरी की मौजूदा रणनीति के बीच सिद्धू की वापसी नेतृत्व को राजनीतिक रूप से लाभकारी लग रही है।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *