पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की अचानक बिगड़ी तबीयत, मोहाली के हॉस्पिटल में भर्ती

0

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की तबीयत अचानक खराब होने के बाद उन्हें मोहाली स्थित फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, महाशिवरात्रि के अवसर पर वे आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के साथ अपने विधानसभा क्षेत्र धुरी में एक मंदिर में दर्शन करने गए थे। चंडीगढ़ लौटते समय हेलीकॉप्टर यात्रा के दौरान उन्हें घबराहट महसूस हुई। एहतियातन उन्हें तुरंत जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया। मुख्यमंत्री कार्यालय के मुताबिक, सभी चिकित्सकीय रिपोर्ट आने तक वे अस्पताल में ही निगरानी में रहेंगे।

मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, जब तक भगवंत मान की सभी चिकित्सकीय रिपोर्ट्स की पूरी जांच नहीं हो जाती, तब तक वे अस्पताल में ही डॉक्टरों की निगरानी में रहेंगे। अस्पताल पहुंचते ही विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने उनका स्वास्थ्य परीक्षण शुरू कर दिया। वे लगभग दोपहर 3 बजे अस्पताल पहुंचे थे।

अस्पताल परिसर के बाहर सख्त सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव और राज्य के मुख्य सचिव भी अस्पताल में मौजूद हैं। फिलहाल, अस्पताल प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक मेडिकल बुलेटिन जारी नहीं किया गया है और न ही आम आदमी पार्टी ने उनकी स्थिति को लेकर कोई स्पष्ट बयान दिया है।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबर