चंडीगढ़ : महाशिवरात्रि के दिन बड़ा सड़क हादसा, दो महिलाओं समेत तीन की मौत; चार लोग घायल
चंडीगढ़ में रविवार शाम को बड़ा हादसा पेश आया है। यहां दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा चंडीगढ़ के सेक्टर 5/8 डिवाइडिंग रोड पर हुआ है। वहीं, तीन लोगों के घायल होने की जानकारी है। घायलों को सेक्टर-16 के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं, एक घायल को पीजीआई रेफर किया गया है। फिलहाल पुलिस ने घटनास्थल से ट्रैफिक को डायवर्ट किया है जिससे सुखना लेक जाने वाली सड़क पर भारी जाम लग गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
RAGA NEWS ZONE
Join Channel Now
