हरियाणा: सरकारी स्कूल का शिक्षक गिरफ्तार, बच्ची के साथ की गलत हरकत; सीएम सैनी के आदेश के बाद सस्पेंड

0

कुरुक्षेत्र के कनीपला राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सातवीं कक्षा की छात्रा के साथ दुर्व्यवहार के आरोपी  टीजीटी हिंदी विषय के शिक्षक पर गाज गिरी है। आरोपी टीचर समीर कौशिक को विभाग ने निलंबित कर दिया है। शिक्षक पर पोक्सो एक्ट के तहत मुकद्दमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया था। छात्रा के परिजनों द्वारा जनसुनवाई के दौरान की गई शिकायत के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उन्हें निलंबित करने के आदेश दिए थे, जिसके कुछ ही समय बाद मौलिक शिक्षा विभाग के महानिदेशक की तरफ से शिक्षक समीर कौशिक को निलंबित करने का आदेश पत्र भी जारी कर दिया गया।

पीड़ित छात्रा के परिजनों ने शिकायत दी थी कि कनीपला जीएसएसएस स्कूल में उनकी बेटी 7वीं कक्षा में पढ़ती है। शिक्षक ने उनकी बेटी के साथ दुर्व्यवहार किया। इस मामले में पुलिस को शिकायत दी गई और इस मामले में पुलिस ने 19 दिसंबर को पोस्को एक्ट, एससीएसटी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मुकद्दमा दर्ज किया। इस एफआईआर के बाद पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार भी किया, लेकिन अभी तक आरोपी शिक्षक को निलंबित नहीं किया गया था।

मुख्यमंत्री ने इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जनसंवाद में ही दूरभाष पर पंचकूला के आला अधिकारियों को आरोपी शिक्षक को तुरंत निलंबित करने के आदेश दिए। इन आदेशों के तुरंत बाद निलंबित करने के आदेश जारी कर दिए गए। इस निलंबन के दौरान शिक्षक का मुख्यालय जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय कुरुक्षेत्र रहेगा। यह शिक्षक बिना अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ेगा और नियमों के तहत शिक्षक को भत्ते दिए जाएंगे। 

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबर