CM सुक्खू की तबीयत खराब… अचानक रद किए सभी कार्यक्रम, डिप्टी सीएम की बेटी की शादी में जाना भी कैंसल

0

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू अस्वस्थ हैं। इसके चलते शनिवार को होने वाले उनके सभी सरकारी कार्यक्रम रद हो गए हैं। वीरवार को भी वह शिमला स्थित अपने सरकारी आवास ओक ओवर में ही रहे।

उन्होंने आराम किया और स्वास्थ्य लाभ लिया। शुक्रवार को मुख्यमंत्री का बिलासपुर में जल तरंग जोश महोत्सव-2025 में जाने का कार्यक्रम था, लेकिन स्थगित कर दिया गया। साथ ही मुख्यमंत्री सचिवालय में आम लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुनने का कार्यक्रम भी आयोजित नहीं हो पाया।

शनिवार को मुख्यमंत्री का शिमला स्थित समग्र शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना निदेशालय जाने का कार्यक्रम प्रस्तावित था। इसके अलावा, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की बेटी के शादी समारोह में भाग लेने के लिए हरोली जाने का कार्यक्रम भी था। यह सभी कार्यक्रम रद हो गए हैं।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबर