पूर्व सैनिक ने अपनी पत्नी और सास को AK 47 से भूना, फिर खुद को भी मारी गोली; जानें वजह
गुरदासपुर से सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आई है। यहां एक भूतपूर्व सैनिक ने अपनी पत्नी और सास की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद को भी गोली मार ली। जानकारी के मुताबिक, भूतपूर्व सैनिक ने अपनी पत्नी और सास को एक-47 से गोली मारी थी। लिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना बीती रात गांव गुत्थी की है। पूर्व सैनिक गुरप्रीत सिंह, जेल में गार्ड की ड्यूटी करता था। गुरप्रीत सिंह की शादी साल 2016 में हुई थी।
मिली जानकारी के अनुसार, घरेलू क्लेश के चलते अपनी सरकारी गुरप्रीत ने अपनी सरकारी एके-47 से पहले अपनी पत्नी अकविंद्र कौर और सास गुरजीत कौर का गोली मारी। इसके बाद वह गुरदासपुर की 7 नबर स्कीम के रिहायशी क्वार्टरों में आकर छुप गया। जब पुलिस ने उसे गिरफ्तार करके की कोशिश की तो उसने पुलिस को धमकाया कि वह अपने आप को गोली मार लेगा। पुलिस ने एक घंटे तक उससे सरेंडर करने की अपील की। लेकिन आरोपी ने सरेंडर करने की बजाय अपने आप को गोली मारकर, खुद की जीवनलीला समाप्त कर ली।
एसएसपी गुरदासपुर आदित्य ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक्स सैनिक गुरप्रीत सिंह जो कि एक प्राइवेट कंपनी पैसको का गार्ड था, इसकी ड्यूटी केंद्रीय जेल गुरदासपुर में थी। इसको सरकारी एके-47 राइफल दी गई थी। बीती रात सुबह 3:00 बजे इसने घरेलू कलेश चलते अपनी पत्नी और सास को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया और बाद में गुरदासपुर की 7 नबर स्कीम के रिहायशी क्वार्टरों में आकर छुप गया। इसके बाद पुलिस ने उसे चारों तरफ से इसे घेर लिया और सरेंडर करने के लिए कहा। लेकिन उसने सरेंडर नहीं किया और अपने आप को गोली मार ली।
वहीं आरोपी की साली परमिंदर कौर ने बताया कि 2016 में उसकी बहन अकविंद्र कौर की शादी गुरप्रीत सिंह के साथ हुई थी। लेकिन दोनों में लड़ाई झगड़ा रहता था और उसका जीजा एक साइको किस्म का व्यक्ति था, जिसने रात को उसकी बहन और मां गोली मारकर हत्या कर दी और अब खुद को भी गोली मार ली है।
