पांच दिन पहले खरीदी बस बनी धधकता ताबूत, जैसलमेर अग्निकांड में अबतक 20 लोगों की मौत
राजस्थान के जैसलमेर-जोधपुर हाईवे पर मंगलवार दोपहर एक दिल दहलाने वाला हादसा हुआ, जब एक नई प्राइवेट बस में आग लगने से 20 यात्रियों की जिंदा जलकर मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक, बस में 57 यात्री सवार थे। ये बस जैसलमेर से जोधपुर जा रही थी। हादसे की प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग का कारण माना जा रहा है। इस दुखद घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है।
बस महज पांच दिन पहले खरीदी गई थी और दोपहर 3 बजे जैसलमेर से रवाना हुई थी। हाईवे पर अचानक बस के पिछले हिस्से से धुआं उठने लगा। चालक ने तुरंत बस को सड़क किनारे रोका, लेकिन देखते ही देखते आग ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय लोग और राहगीर बचाव के लिए दौड़े, लेकिन आग की तीव्रता के आगे वे बेबस रहे।
RAGA NEWS ZONE
Join Channel Now
