भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ देने पवन बंसल पहुँचे मंडी गोबिंदगढ़ चंडीगढ़।

0

चंडीगढ़ कांग्रेस के 1000 से अधिक कार्यकर्ताओं और शहरवासियों ने बुधवार को काग्रेंस नेता राहुल गांधी की अगुआई में कन्याकुमारी से श्रीनगर तक चल रही भारत जोड़ो यात्रा में भागीदारी की और मंडी गोबिंदगढ़ से खन्ना तक उनकी यात्रा के साथ चले।अखिल भारतीय काग्रेंस कमेटी के कोषाध्यक्ष पवन कुमार बंसल और चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष एच.एस. लक्की के नेतृत्व में नारे लगाते हुए सैंकड़ों पार्टी कार्यकर्ता बुधवार सुबह सैक्टर 35 काग्रेंस भवन से बसों में मंडी गोबिंदगढ़ के लिए रवाना हुए। राहुल गांधी ने बुधवार सुबह गुरुद्वारा फतेहगढ़ साहिब में मत्था टेककर अपनी यात्रा शुरू की।इस अवसर पर पवन कुमार बंसल ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा समाज में नफरत का जहर फैलाने वाली विभाजनकारी ताकतों का मुकाबला करने के लिए पूरे देश में एक सशक्त संदेश दे रही है। यात्रा का उद्देश्य भाजपा की उन जनविरोधी नीतियों को देश की जनता के सामने उजागर करना भी है, जो देश में बढ़ती आर्थिक असमानताओं, मुद्रास्फीति और बेरोजगारी के लिए जिम्मेदार हैं।यात्रा में चण्डीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, जिला कांग्रेस कमेटी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, महिला कांग्रेस, कांग्रेस सेवादल, यूथ कांग्रेस व पार्टी प्रकोष्ठों के अध्यक्ष व पदाधिकारियों और चण्डीगढ़ के आम नागरिकों ने बड़े जोश से भाग लिया.

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *