पुलिस से कहना पापा छेड़ते हैं… पति करता था झगड़ा, तो कलयुगी मां ने बेटी से करवा दिया शर्मनाक काम; ऐसे खुली पोल

0

पानीपत। हरियाणा के पानीपत के सेक्टर-29 पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक कॉलोनी में पति के शराब पीकर मारपीट करने से परेशान पत्नी ने उस पर बेटी के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप लगा दिए। महिला ने कहानी बनाकर इसकी शिकायत सेक्टर-29 थाना पुलिस को दे दी।

पुलिस ने मामले में सौतेले पिता पर केस भी दर्ज कर लिया। जब बच्ची की काउंसिलिंग की गई तो मामला खुल गया। सख्ती से पूछताछ करने पर महिला ने अपनी गलती मानी। उसने कोर्ट में अपने बयान में कहा कि उसने पति से परेशान होकर उस पर गंभीर आरोप लगाए थे। पुलिस ने इस एफआईआर को रद कर दिया है।

पुलिस को दी शिकायत में बच्ची की मां ने बताया कि वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले की रहने वाली है। उसके पहले पति की शादी के एक साल बाद कैंसर से मौत हो गई थी, उस दौरान वह तीन माह की गर्भवती थी। पति की मौत के करीब एक साल बाद उसकी शादी दूसरी जगह हो गई थी।

तब उसकी बेटी कुछ महीने की ही थी। दूसरी शादी के बाद भी वह तीन बच्चों की मां बनी। अब दूसरी शादी को भी करीब 10 साल हो गए हैं। 23 जून को वह काम पर गई थी। उसका पति भी काम पर जाता है। उस शाम वह जल्दी घर लौट आया। वीरवार शाम को उसकी छह वर्षीय बेटी ने बताया कि पापा बड़ी बहन के साथ गंदी हरकत कर रहे थे।

उसने 11 वर्षीय बड़ी बेटी से इस बारे में पूछा तो उसने आपबीती बताई। बेटी ने बताया कि पिता ने उसे नहलाने के बहाने उसके साथ छेड़छाड़ की है। फिर किसी को इस बारे में न बताने की बात कहते हुए उसे 20 रुपये का लालच दिया और कहा कि वह दुकान से जाकर चीज खरीद ले, लेकिन वह दुकान पर नहीं गई। इसके बाद महिला ने पुलिस को इसकी शिकायत दी।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *