जालंधर में AAP विधायक गिरफ्तार, भ्रष्टाचार के मामले में हुई कार्रवाई

0

पंजाब के जलांधर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार ने अपने ही विधायक पर विजिलेंस की रेड (Raid) की है। जालंधर सेंट्रल से विधायक रमन अरोड़ा (MLA Raman Arora) पर भ्रष्टाचार के मामले में कार्रवाई हुई। सरकारी प्रवक्ता के मुताबिक रमन अरोड़ा जालंधर नगर निगम के अफसरों के जरिए मासूम लोगों को झूठे नोटिस भिजवाता था। फिर पैसे लेकर उन नोटिसों को रफा दफा करवा देता था।

 

कुछ दिन पहले ही अरोड़ा की सुरक्षा भी वापस ले ली गई थी। AAP नेता एवं सीवरेज बोर्ड के चेयरमैन सन्नी आहलूवालिया ने कहा कि हमें जानकारी मिली है कि रमन अरोड़ा को अरेस्ट कर लिया गया है। हालांकि सरकारी प्रवक्ता ने कहा कि अभी अरेस्ट नहीं किया है। हैरानी की बात है कि 4 दिन पहले विधानसभा की नई कमेटियां गठित की गई थीं। इसमें रमन अरोड़ा को भी पब्लिक अंडरटेकिंग कमेटी का सदस्य बनाया गया था।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबर