दिल्ली-एनसीआर में आंधी-तूफान के साथ बिजली गिरने की चेतावनी, हरियाणा के सभी जिलों में बारिश के आसार

0

दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर से मौसम में बदलाव होने वाला है। हाल ही में हुई बारिश के चलते मौसम सुहावना बना हुआ है। इससे लोगों को भी गर्मी से बड़ी राहत मिली है। इस दौरान तापमान में भी गिरावट देखने को मिला है। मौसम विभाग की मानें, तो अगले कुछ दिनों तक आंधी-तूफान और बारिश होने की उम्मीद है। इसको लेकर दिल्ली के कई इलाकों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

 

 

आज दिल्ली में बिजली चमकने के साथ तूफान, तेज हवाएं चलेंगी। इस दौरान हल्की बारिश होने की भी संभावना है। इसको लेकर मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, सोमवार को राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।

दिल्ली-एनसीआर में येलो-ऑरेंज अलर्ट जारी 
आज दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। ऐसे में मौसम विभाग अलर्ट ने पहले ही चेतावनी दी है। इसके तहत दिल्ली, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गौतम बुद्ध नगर में येलो अलर्ट जारी किया गया है, जबकि गुरुग्राम में ऑरेंज अलर्ट रहेगा। इसके अलावा मंगलवार को भी आंधी-तूफान के साथ बारिश होने की संभावना है। इसको लेकर गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर में येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले कुछ दिनों तक दिल्ली और एनसीआर के क्षेत्रों में इसी तरह का मौसम रहेगा। इससे तापमान 35 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा। साथ ही हीटवेव से भी लोगों को राहत मिलेगी।

 

 

हरियाणा में आंधी-तूफान और बारिश की चेतावनी
हरियाणा में आज आंधी-तूफान के साथ बारिश होने की उम्मीद जताई जा रही है। इसको लेकर IMD ने पूरे राज्य में ऑरेंज-येलो अलर्ट जारी किया है। इसके मुताबिक, सिरसा, फतेहाबाद हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, यमुनानगर, अंबाला और पंचकूला में धूल भरी आंधी-तूफान और बिजली का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, फरीदाबाद, झज्जर, रोहतक, पानीपत, सोनीपत, जींद, करनाल, कैथल और कुरुक्षेत्र में धूल भरी आंधी और बिजली गिरने के येलो अलर्ट जारी हुआ है। इस दौरान तापमान में गिरावट भी देखने को मिलेगा।

 

 

बता दें कि बीते रविवार को हरियाणा के महेंद्रगढ़ में सबसे ज्यादा तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जबकि न्यूनतम तापमान यमुनानगर में 20.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग की मानें, तो हरियाणा में सोमवार (5 मई) के अलावा  अगले दो दिनों तक बारिश होगी। इससे प्रदेश में लोगों को भीषण गर्मी के साथ ही लू से भी राहत रहेगी।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *