हरियाणा में 57 जजों का ट्रांसफरः हाईकोर्ट ने जारी किया ऑर्डर, यहां देखिए पूरी लिस्ट

0

पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट की ओर से 57 जजों का ट्रांसफर ऑर्डर जारी किया गया है। हाईकोर्ट की ओर से आदेश में कहा गया है कि सभी जज जल्द से जल्द अपना नया कामकाज संभालें। हाईकोर्ट ने 57 जजों के तबादले की लिस्ट भी जारी कर दी गई है। इससे पहले भी पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट की ओर से 22 अप्रैल को 72 सिविल जजों के ट्रांसफर ऑर्डर जारी किए गए थे। हाईकोर्ट ने एक फिर से जजों का तबादला किया है। अन्य जजों की नियुक्ति से जुड़ी जानकारी के लिए यहां देखे पूरी लिस्ट..

किन जजों का ट्रांसफर किया गया ?

ट्रांसफर लिस्ट में चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट, सिविल जज, एडिशनल सिविल जजों के नाम शामिल हैं। ट्रांसफर ऑर्डर के तहत चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट अंजली जैन को नूंह से अब पलवल ट्रांसफर कर दिया गया है। वहीं कंवल कुमार को अंबाला से कैथल भेजा गया है। सिविल जज मीनू को पानीपत से झज्जर ट्रांसफर किया गया है। दूसरी तरफ सिविल जज संतोष बागोटिया का फतेहाबाद से सिरसा तबादला कर दिया गया है।

चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट विक्रम जीत सिंह को गुरुग्राम से नारनौल भेजा गया है। सिविल जज कीर्ति वशिष्ठ अब पंचकूला में अपनी ड्यूटी देंगी। इसके अलावा चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट राजीव को फतेहाबाद से हिसार भेज दिया गया है। दूसरी तरफ एडिशनल सिविल जज उपेंद्र सिंह का कालका से फरीदाबाद भेज दिया गया।

 

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *