Haryana Weather: हरियाणा में गर्मी से मिलेगी राहत, आज रात से बदलेगा मौसम; बारिश की संभावना

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार नौ अप्रैल को भी प्रदेश में लू चलने की संभावना है। इससे तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। राजस्थान की तरफ आ रही पश्चिमी हवाओं के चलते गर्मी इस बार अधिक हो रही है। ऐसी गर्मी हिसार में अप्रैल माह के अंत तक शुरू होती है।मौसम विज्ञानियों की मानें तो 9 अप्रैल की रात से हवाओं में बदलाव होगा और प्रदेश में 10 अप्रैल को बादलवाई छाने के साथ ही वर्षा की संभावना है। हकृवि के विज्ञानियों के अनुसार उत्तर पश्चिमी व पश्चिमी हवाएं चलने की संभावना से विशेषकर दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है।
परंतु पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 9 अप्रैल रात्रि से मौसम में बदलाव संभावित है। राज्य में 10 व 11 अप्रैल को ज्यादातर क्षेत्रों में आंशिक बादलवाई तथा कहीं-कहीं हवाओं के साथ छिटपुट बूंदाबांदी या हल्की वर्षा की संभावना है।
प्रदेश में तापमान
जिला | न्यूनतम | अधिकतम |
अंबाला | 23.2 | 37.8 |
फरीदाबाद | 24.9 | 39.2 |
गुरुग्राम | 25.7 | 39 |
हिसार | 20.3 | 41.9 |
करनाल | 20.6 | 37.4 |
नारनौल | 18.5 | 42.4 |
पानीपत | 19.5 | 37.1 |
रोहतक | 25 | 42.1 |
सिरसा | 24.6 | 42.8 |