Punjab News: गोवंश से भरा ट्रक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 18 गाय बरामद; जम्मू-कश्मीर ले जाने की थी तैयारी
कार्रवाई करते हुए पुलिस ने शुक्रवार सुबह गोवंश से भरे इस ट्रक को बठिंडा-श्री अमृतसर साहिब नेशनल हाईवे पर गांव चंदबाजा के पास रोककर दो तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। जिनकी पहचान उधमपुर निवासी मुख्तियार अहमद और जम्मू निवासी लाल खान के रूप में हुई है। काबू किए गए ट्रक में से 18 गाय बरामद हुई हैं। जिन्हें गोशाला भेज दिया गया है।
इसी संबंध में गोवंश से भरा ट्रक भी जम्मू-कशमीर भेजा जा रहा था। गोरक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह और प्रांतीय महासचिव महंत गरीबदास ने कहा कि पंजाब में बड़े पैमाने पर गो तस्करी हो रही है। उन्होंने राज्य सरकार से इस मामले में सख्त कानून लाने की मांग की।
गांव कलेर की पुलिस चौकी प्रभारी हरदेव सिंह ने बताया कि आरोपितों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। इस मामले में मुख्य आरोपी गुरमेल सिंह बब्बू और अन्य आरोपियों की तलाश में भी छापेमारी की जा रही है।
