259 मकानों पर जमकर गरजा बुलडोजर, आंखों के सामने ध्वस्त हुए आशियाने; एक्शन से मचा हड़कंप

0
 फरीदाबाद जनपद के थाना सूरजकुंड क्षेत्र में खोरी गांव में नगर निगम की टीम ने करीब 259 कच्चे-पक्के मकानों को तोड़ दिया। यहां सभी मकान अवैध रूप से बनाए गए थे। वहीं, कार्रवाई के दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में कार्यकारी अभियंता नितिन कादियान मौजूद रहे।
बता दें करीब तीन साल पहले यहां नगर निगम ने बड़े स्तर पर तोड़फोड़ की थी। इसके बाद यहां फिर से निर्माण शुरू हो गए थे। इसकी सूचना व शिकायत नगर निगम के पास पहुंच रही थी।
वहीं, नगर निगम का दस्ता मंगलवार को मौके पर पहुंच गया। साथ में पुलिसबल भी था। छुटपुट विरोध के बाद कार्रवाई करनी शुरू की। नगर निगम के एसडीओ सुरेंद्र हुड्डा ने बताया कि तोड़फोड़ (Bulldozer Action) में दो अर्थमूवर लगाई गई थी। पुलिस का नेतृत्व सूरजकुंड थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह ने किया।
बल्लभगढ़ में नगर निगम ने मार्केट कमेटी को नोटिस दिया है कि सब्जी मंडी और अनाज मंडी से निकलने वाले कचरा का अपने स्तर पर प्रबंधन करे। शहर से निकलने वाले कचरे के निस्तारण के लिए नगर निगम के पास अभी तक कोई स्थायी समाधान नहीं है।
अभी तक नगर निगम का कचरा मुजेड़ी प्लांट या फिर प्रतापगढ़ में डाला जा रहा है। इसका ग्रामीण विरोध कर रहे हैं। अब नगर निगम ने उन सरकारी विभागों को नोटिस दिया है, जिनका कचरा 100 किलोग्राम तक निकलता है, वह सभी विभाग अपने कचरे का स्वयं निस्तारण करें। इनमें बल्लभगढ़ की सब्जी मंडी और अनाज मंडी भी शामिल है।
नगर निगम ने मार्केट कमेटी से कहा है कि वह अपने कचरा का स्वयं निस्तारण करें। इस कचरे का आर्गेनिक खाद बनाए या फिर गैस बनाएं, ताकि शहर में कचरे के ऊंचे पहाड़ न बने। यदि नोटिस के बाद भी मंडियों का कचरा खुले में डाला गया तो निगम कार्रवाई करेगा।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबर