Haryana Weather Update: हरियाणा के लोगों को फरवरी के आखिरी हफ्ते से सताएगी गर्मी, आज 25 °C तक पहुंचेगा तापमान

0

हरियाणा में मंगलवार को मौसम साफ रहेगा। सुबह शाम लोगों को ठंड महसूस होगी। हालांकि, दिन में तेज धूप निकलने की वजह से गर्मी का एहसास होगा और गर्म कपड़े पहनने का मन नहीं करेगा। मौसम विभाग की मानें, तो प्रदेश के सभी जिलों में 16 फरवरी तक मौसम ऐसा ही रहने वाला है। इसके बाद कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है।

दरअसल, आईएमडी चंडीगढ़ की ओर से हरियाणा के मौसम को लेकर ताजा अपडेट जारी किया है। जिसके हिसाब से 11 फरवरी से लेकर 16 फरवरी तक मौसम साफ रहेगा। इस दौरान कोहरे और बारिश पड़ने की कोई संभावना नहीं है। हालांकि, ठंडी हवाओं के चलने से सुबह-शाम ठंड होगी और दिन में निकलने वाली धूप से तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। आज हरियाणा का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं बुधवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है।

हरियाणा में 25 फरवरी के बाद गर्मी दे सकती है दस्तक

मौसम विभाग का कहना है कि अगले पांच दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा। जिसके चलते कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। प्रदेश में 25 फरवरी के बाद या मार्च के पहले हफ्ते में गर्मी दस्तक दे सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। वहीं प्रदेश के लोगों का कहना है कि इस बार फरवरी में ऐसा मौसम देखने को मिल रहा है। जैसा मार्च में होली के बाद होता है। अगर फरवरी में ही ऐसा हाल है तो मई और जून की गर्मी तो हालत खराब कर देगी।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबर