अंबानी परिवार की छोटी बहू ने सहेलियों संग दिखाया स्वैग, दोस्त के संगीत में जमकर थिरकीं राधिका मर्चेंट
![](https://ragazone.com/wp-content/uploads/2025/02/radhika-2-1739161550-1024x576.webp)
नीता अंबानी और मुकेश अंबानी की छोटी बहू राधिका मर्चेंट अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। कभी अपने लुक को लेकर तो कभी अपनी सादगी के साथ वह फैंस के बीच छा जाती हैं। राधिका मर्चेंट के कई फैन पेज भी हैं, जिन पर उनके वीडियो-फोटो वायरल होते रहते हैं। इसी कड़ी में राधिका एक बार फिर सोशल मीडिया पर छाई हैं। उनका एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी सहेलियों के साथ थिरकती नजर आ रही हैं। राधिका मर्चेंट का ये वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है।
दरअसल, राधिका मर्चेंट हाल ही में मुंबई में अपनी बेस्ट फ्रेंड की संगीत सेरेमनी में शामिल हुई थीं, जहां उन्होंने अपनी सहेलियों के साथ जमकर डांस किया। वीडियो में राधिका मस्तीभरे अंदाज में नजर आ रही हैं और सहेलियों के साथ मिलकर डांस मूव्ज दिखा ही हैं। हमेशा की तरह इस बार भी राधिका अपने डांस से फैंस को इंप्रेस करने में कामयाब रहीं। वीडियो में राधिका अपनी सहेलियों के साथ ‘अनारकली डिस्को चली’ पर थिरकते देखी जा सकती हैं।
राधिका मर्चेंट का खूबसूरत लुक
वायरल वीडियो में राधिका मर्चेंट शिमरी सिल्वर कलर के लहंगे और हॉल्टरनेक चोली पहने नजर आ रही हैं। उन्होंने कानों में लाइट इयररिंग्स पहने हैं, हल्का मेकअप किया है और बालों को खुला रखा है। इस लुक में राधिका बेहद खूबसूरत लग रही हैं। खूबसूरत लहंगे के साथ प्यारी सी स्माइल फ्लॉन्ट करते हुए राधिका अपनी सहेलियों के साथ डांस कर रही हैं और उनका ये अंदाज उनके फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। वीडियो पर यूजर कमेंट करते हुए जमकर रिएक्शन दे रहे हैं और राधिका के डांस मूव्ज की तारीफ कर रहे हैं।