Haryana Weather Today: हरियाणा में घने कोहरे के बीच 9 जिलों में बारिश का अलर्ट, ओले गिरने से फिर सताएगी कड़ाके की सर्दी!

0

हरियाणा के कई जिलों में शनिवार को घना कोहरा छाया हुआ है। जिसकी वजह से कई स्थानों पर विजिबिलिटी शून्य दर्ज की गई है। वहीं मौसम विभाग ने आज से 5 फरवरी तक का बारिश का अलर्ट भी जारी किया है। जिसके चलते प्रदेश में 1 फरवरी को बारिश की संभावना बनी हुई है। इस बारिश के साथ ओले भी गिरने की संभावना है। ऐसे में प्रदेश के लोगों को एक बार फिर कड़ाके की ठंड सताने वाली है।

दरअसल, आईएमडी चंडीगढ़ का कहना है कि शनिवार को आठ जिलों में घना कोहरा छाया हुआ है। इन जिलों में फरीदाबाद, पलवल, नूंह, महेंद्रगढ़,झज्जर, सिरसा, पानीपत और जींद शामिल है। इसके अलावा फरीदाबाद और पलवल में विजिबिलिटी लगभग शून्य रही। बाकी जिलों में भी विजिबिलिटी काफी कम है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आज से 5 फरवरी तक लगातार प्रदेश में बारिश की संभावना है। ऐसा इसलिए है क्योंकि पश्चिमी पंजाब और पाकिस्तान के ऊपर बने कम दबाव की वजह से हरियाणा के पंजाब के साथ लगते इलाकों बारिश हो सकती है। इन जिलों में फतेहाबाद,सिरसा, हिसार, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, पंचकूला और यमनुनगर में बारिश होने की पूरी संभावना है।इस दौरान ओले भी गिर सकते हैं।

हरियाणा में सुबह 10 बजे तक कोहरा छाया रहेगा। इसके बाद हल्की धूप निकलने से कोहरा कम होने की संभावना है। प्रदेश में आज का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 10 तापमान डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। इसके अलावा बारिश के बाद तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिल सकती है। जिसके चलते रविवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *