BJP First List: बीजेपी ने केजरीवाल के खिलाफ प्रवेश वर्मा को मैदान में उतारा, आतिशी को टक्कर देंगे रमेश बिधूड़ी, पढ़िये पूरी सूची
भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में 29 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं, जो अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों से चुनाव मैदान में उतरेंगे। बीजेपी ने आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रमुख नेताओं को चुनौती देने के लिए पूर्व सांसदों को टिकट दिया है। नई दिल्ली से प्रवेश वर्मा और कालकाजी से रमेश बिधूड़ी को मैदान में उतारा गया है। इसके अलावा गांधी नगर से अरविंदर सिंह लवली और मंगोलपुरी से राजकुमार चौहान को भी उम्मीदवार बनाया गया है।
प्रवेश वर्मा नई दिल्ली से केजरीवाल के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे
बीजेपी ने नई दिल्ली विधानसभा सीट से प्रवेश वर्मा को उम्मीदवार बनाया है, जहां वह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चुनाव मैदान में होंगे। कालकाजी से रमेश बिधूड़ी को उम्मीदवार घोषित किया है। वह आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी को टक्कर देंगे। कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुए अरविंदर सिंह लवली को गांधी नगर विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतारा गया है। बीजेपी ने मंगोलपुरी सीट से राजकुमार चौहान को उम्मीदवार बनाया है, जो क्षेत्रीय राजनीति में प्रभावी नेता माने जाते हैं।
| विधानसभा का नाम | प्रत्याशी का नाम |
| आदर्श नगर | राज कुमार भाटिया |
| बादली | दीपक चौधरी |
| रिठाला | कुलवंत राणा |
| नांगलोई | जाट मनोज शौकीन |
| मंगोलपुरी (अजा) | राजकुमार चौहान |
| रोहिणी | विजेंद्र गुप्ता |
| शालीमार बाग | रेखा गुप्ता |
| मॉडल टाउन | अशोक गोयल |
| करोल बाग अजा | दुष्यंत कुमार |
| पटेल नगर अजा | राजकुमार आनंद |
| राजौरी गार्डन | सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा |
| जनकपुरी | आशीष सूद |
| बिजवासन | कैलाश गहलोत |
| नई दिल्ली | प्रवेश वर्मा |
| जंगपुरा | सरदार तरविंदर सिंह |
| मालवीय नगर | सतीश उपाध्याय |
| आके पुरम | अनिल शर्मा |
| महरौली | गजेंद्र यादव |
| छतरपुर | करतार सिंह तंवर |
| अंबेडकर नगर अजा | खुशीराम चुनार |
| कालकाजी | रमेश बिधूड़ी |
| बदरपुर | नारायण दत्त शर्मा |
| पटपड़गंज | रवींद्र कुमार नेगी |
| विश्वास नगर | ओम प्रकाश शर्मा |
| कृष्ण नगर | डॉ. अनिल गोयल |
| गांधी नगर | सरदार अरविंदर सिंह लवली |
| सीमापुरी अजा | कुमारी रिंकू |
| रोहतास नगर | जितेंद्र महाजन |
| घौड़ा | अजय महावर |
