सोनीपत में लिव इन पार्टनर का मर्डर: प्रेमी ने पहले किया महिला प्रोफेसर का कत्ल और फिर जुर्म छिपाने के लिए घर में लगाई आग

0

 हरियाणा के सोनीपत में एक शादीशुदा आदमी ने अपने लिव इन पार्टनर की हत्या कर दी और उसके बाद घर को आग लगा दी। घटना सोनीपत के ऋषि कॉलोनी की गली नंबर 2 की है। 26 अक्टूबर 2024 को एक मकान में लगी आग में सरिता नाम की युवती की जलकर मौत होने की खबर सामने आई थी। अब इस मामले मे पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने इस सरिता मर्डर केस में उसके प्रेमी उपकार का अरेस्ट किया है। महिला के प्रेमी उपकार ने पूलिस पूछताछ में खुलासा किया है कि मृतक महिला सरिता उसकी प्रेमिका थी। वो दोनों साथ रहते थे। घरेलू कलेश से नाराज होकर उपकार ने पहले सरिता की हत्या की और बाद में घर को आग लगा दी। ताकि, किसी को यह शक न हो कि सरिता का मर्डर हुआ है। सरिता की हत्या करके शव को जलाकर उपकार मौके से फरार हो गया था। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और करीब एक महीने बाद इस मामले की तय तक पहुंच पाई।

क्राइम यूनिट गन्नौर ने आरोपी उपकार को गिरफ्तार कर लिया है। उसे अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। आरोपी उपकार मूल रूप से यमुनानगर के जगाधरी के विष्णु नगर का रहने वाला है। वह शादीशुदा होने के बावजूद महिला के साथ लिव इन में रह रहा था।

इस मामले की जानकारी देते हुए क्राइम यूनिट गन्नौर के प्रभारी मनीष कुमार ने कहा उपकार और सरिता लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। सरिता कॉलेज में प्रोफेसर थीं। सरिता और उपकार एक दूसरे को स्कूल टाइम से ही जानते थे। सरिता के तलाक के कुछ सालों बाद से दोनों साथ में रहते थे। उपकार अपनी पहली पत्नी को तलाक दिए बिना ही सरिता के साथ लिव इन में रह रहा था। उसने पहले सरिता से झगड़ा किया। उसके बाद चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी और फिर बाद में शव को जलाने के लिए घर में ही आग लगा दी।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबर