भीषण सड़क हादसा, बागेश्वर धाम जा रही ऑटो ट्रक में घुसी, 7 की मौके पर मौत, मृतकों में बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल
मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 6 अन्य लोग गंभीर घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल लाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
जानकारी के अनुसार यह सभी लोग टैक्सी पर सवार होकर बागेश्वर धाम जा रहे थे, तभी ऑटो ट्रक से टकरा गई, जिससे यह भीषण सड़क हादसा हो गया। घटना में मौके पर ही 7 लोगों की मौत हो गई जबकि 6 अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। मृतकों में बुजुर्ग एवं बच्चे भी शामिल हैं|
RAGA NEWS ZONE
Join Channel Now
