PM Modi Ukraine Visit: युद्ध के बीच यूक्रेन जाएंगे पीएम मोदी, ज़ेलेंस्की ने दिया न्योता

0

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध अभी भी जारी है. दोनों देश एक दूसरे पर हमले कर रहे हैं. इस बीच भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा कि पीएम मोदी जल्द ही यूक्रेन का दौरा कर सकते हैं. पीएम मोदी के रूस दौरे के करीब दो महीने बाद यूक्रेन का दौरा बेहद खास माना जा रहा है. पीएम मोदी पोलैंड भी जाएंगे. पीएम मोदी 21 से 23 अगस्त के बीच दोनों देशों का दौरा कर सकते हैं.

 

विदेश मंत्रालय (MEA) ने कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी यूक्रेन के अलावा पोलैंड का भी दौरा करेंगे. आपको बता दें कि पोलैंड नाटो का सक्रिय सदस्य है। रूस से तनातनी के बाद पीएम मोदी का यह पहला यूक्रेन दौरा होगा. यह दौरा इसलिए भी खास माना जा रहा है क्योंकि पीएम मोदी 45 साल बाद पोलैंड और 30 साल बाद यूक्रेन का दौरा करने वाले पहले प्रधानमंत्री बनेंगे. प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की की कीव में मुलाकात होगी.

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *