प्रिंस कंबोज और वकील कंबोज द्वारा दिल को छू लेने वाला गाना ‘काला दिल’ लॉन्च

प्रिंस कंबोज और वकील कंबोज द्वारा दिल को छू लेने वाला गाना ‘काला दिल’ लॉन्च
12 अगस्त 2024
प्रतिभाशाली गायक जोड़ी प्रिंस कंबोज और वकील कंबोज ने आज अपनी दूसरी संगीत रचना ‘काला दिल’ लॉन्च की। प्रिंस कंबोज गांव सहारनी और वकील कंबोज गांव कोटली, जिला सिरसा, हरियाणा ने अपने गीतों के माध्यम से दर्शकों को मनोरंजन भरपूर तरोताजा किया है।
उन्होंने गाने को लेकर अपना उत्साह साझा करते हुए कहा कि प्यार और मेहनत से बनाया गया यह गाना श्रोताओं को गौरवान्वित महसूस कराएगा। हरियाणवी और पंजाबी संगीत पर ध्यान केंद्रित करते हुए, उन्होंने दर्शकों से उनका संगीत सुनने और उद्योग के विकास का समर्थन करने की अपील की।
पत्रकारों से बात करते हुए प्रिंस कंबोज ने कहा कि हमने गाने के जरिए हर आत्मा और दिल को छूने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि गुणवत्तापूर्ण संगीत बनाने के हमारे प्रयास में दर्शक हमारा समर्थन करें।
व्हाइट हिल म्यूजिक के बैनर तले निर्मित, गाना ‘काला दिल’ में सिमरन बुमरा और वैशाली सोनी की मधुर आवाज है। गाने की रचना और बोल शगन के है, जबकि संगीत एमपी अठवाल का है। गाने को फाइनल टच गुरजिंदर गुरी ने अपनी मिक्सिंग और मास्टरिंग के जरिए दिया है।
मोनू कंबोज द्वारा निर्देशित, एक्शन दृश्यों से भरपूर इस शानदार म्यूजिक वीडियो में दिल्ली से कपिल संसनवाल और मोहाली से इनायत कौर ने काम किया है।