Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी किया घोषणापत्र, 5 न्याय और 25 गारंटियों का किया जिक्र, जानें डिटेल्स

0

 

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस ने अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है। कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र को न्याय पत्र नाम दिया है। इस घोषणा पत्र को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने जारी किया। इसमें 5 न्याय और 25 गारंटियों का जिक्र किया गया है।

क्या हैं कांग्रेस के 5 न्याय?

  1. श्रमिक न्याय
  2. युवा न्याय
  3. नारी न्याय
  4. किसान न्याय
  5. हिस्सेदारी न्याय
घोषणापत्र में किन गारंटियों की बात?

कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में जाति जनगणना, OPS, नौकरी में 50 फीसदी महिला आरक्षण, किसानों के लिए स्वामीनाथन फॉर्मूले के साथ MSP की कानूनी गारंटी, गरीब परिवार की एक महिला को हर साल 1 लाख रुपये, मुफ्त इलाज, अस्पताल, श्रमिकों के लिए 25 लाख का हेल्थ कवर, डॉक्टर, टेस्ट, दवा, सर्जरी और बिना जमीन वालों को जमीन देने का वादा किया है।

कांग्रेस की युवा न्याय गारंटी क्या है?
  1. 30 लाख युवाओं को नौकरी
  2. पेपर लीक से मुक्ति
  3. हर शिक्षित युवा को एक लाख की अप्रेंटिसशिप
  4. 5 हजार करोड़ का नया स्टार्टअप फंड
  5. अग्निवीर योजना बंद, पुरानी भर्ती योजना चालू
कांग्रेस की नारी न्याय ‘गारंटी’ क्या है?
  1. केंद्र सरकार की नई नौकरी में 50 फीसदी महिला आरक्षण मिलेगा
  2. गरीब परिवार की एक महिला को हर साल 1 लाख रुपये दिया जाएगा
  3. कामकाजी महिलाओं के लिए दोगुने हॉस्टल की सुविधा
  4. हर पंचायत में एक अधिकार सहेली होगी
  5. आशा, मिड डे मिल, आंगनवाड़ी वर्कर्स को ज्यादा सैलरी मिलेगी
कांग्रेस की किसान न्याय ‘गारंटी’ क्या है?
  1. किसानी के लिए जरूरी हर चीज से GST हटाई जाएगी
  2. कर्ज माफी प्लान लागू करने के लिए आयोग बनाया जाएगा
  3. किसानों की सलाह से नई इंपोर्ट-एक्सपोर्ट पॉलिसी होगी
  4. फसल नुकसान पर 30 दिन के अंदर पैसा ट्रांसफर होगा
  5. स्वामीनाथन फॉर्मूले के साथ MSP का कानूनी गारंटी होगी

कांग्रेस की श्रमिक न्याय ‘गारंटी’ क्या है?

  1. 25 लाख का हेल्थ कवर, मुफ्त इलाज, अस्पताल, डॉक्टर,दवा, टेस्ट, सर्जरी मिलेगी
  2. मुख्य सरकारी कार्यों में कॉन्ट्रैक्ट मजदूरी बंद होगी
  3. शहरों के लिए भी मनरेगा जैसी नई पॉलिसी होगी
  4. दैनिक मजूरी 400 रुपये, मनरेगा में भी लागू होगा
  5. असंगठित मजदूरों के लिए जीवन और दुर्घटना बीमा होगा
कांग्रेस की हिस्सेदारी न्याय ‘गारंटी’ क्या है?
  1. SC/ST/OBC को पूरा हक दिया जाएगा
  2. जितनी SC/ST की जनसंख्या उतना बजट होगा
  3. वन अधिकार कानून वाले पट्टों का 1 साल में फैसला होगा
  4. संवैधानिक संशोधनों से 50 फीसदी की सीमा खत्म करेंगे होगा
  5. समानता के लिए हर व्यक्ति और हर वर्ग की गिनती होगी

 

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *