Virat kohli and Anushka sharma के घर गूंजी किलकारी, बेटे का नाम रखा अकाय, जानें क्या है इसका मतलब

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के घर नन्हे मेहमान का आगमन हुआ है। अनुष्का शर्मा दूसरी बार मां बनीं है और उन्होंने बेटे को जन्म दिया है। मंगलवार देर शाम विराट और अनुष्का ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर बेटे के जन्म की जानकारी दी है। पोस्ट को शेयर करते हुए विराट ने लिखा, “हमें यह बताते हुए बहुत ज्यादा खुशी हो रही है कि 15 फरवरी को हमने अपने बेटे अकाय और वामिका के छोटे भाई का इस दुनिया में स्वागत किया है। हमने अपने जीवन के इस खूबसूरत समय में आपका आशीर्वाद और शुभकामनाएं चाहते हैं। उम्मीद करते हैं आप हमारी प्राइवेसी को बनाए रखने में मदद करेंगे।” अपने पोस्ट में विराट ने बताया कि उनके बेटे का नाम अकाय है। क्रिकेटर के इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर अकाय शब्द का अर्थ क्या है इसको लेकर फैंस में उत्सुकता देखी जा रही है।
विराट और अनुष्का ने अपने बेटे का नाम बहुत ही सोच-विचार करके रखा है। अकाय का नाम का अर्थ विभिन्न भाषाओं में अलग-अलग होता है। दिल्ली के झंडेवालान मंदिर के पुजारी और ज्योतिषाचार्य देवेश पाठक का कहना है कि अकाय शब्द मूलतः संस्कृत का है। हिंदू धर्म में भगवान शिव को अकाय माना गया है। अकाय का अर्थ होता है, जिसका कोई निर्धारित आकार न हो। यानि की जो व्यक्ति निराकार हो।
वहीं, अकाय नाम का हिंदी भाषा में मतलब ‘बिना शरीर’ के होता है। आसान भाषा में समझें तो जिस व्यक्ति का शरीर उसकी आत्मा से कमतर माना जाता है उसे अकाय कहते हैं। हिंदी के अलावा तुर्की भाषा में भी अकाय नाम का भी प्रयोग किया जाता है। तुर्की भाषा में अकाय शब्द का अर्थ होता है ‘शाइनिंग मून’ (Shining Moon) ‘चमचमाता चांद’ भी होता है। फिलिपिनो भाषा में अकाय नाम का मतलब ‘गाइडेंस’ से भी होता है।
https://www.instagram.com/p/C3kvKa5Nr6m/?utm_source=ig_web_copy_link