पंचकूला के अस्पताल के बाथरूम में मिला एक युवक का शव। शव के पास मिली सिरिंज और फॉयल पेपर

पंचकूला के अस्पताल के बाथरूम में मिला एक युवक का शव। शव के पास मिली सिरिंज और फॉयल पेपर
पंचकूला के अस्पताल में तब हड़कंप मच गया। जब सेक्टर 6 के नागरिक अस्पताल के बाथरूम से एक युवक का शव मिला। शव के पास से इंजेक्शन की सिरिंज और फाइल पेपर की सीट भी मिली। जिससे पता लगा कि युवक नशे का आदी था।। सेक्टर 1 चौकी से आए जांच अधिकारी एएसआई अरविंद सिंह ने बताया कि हमने शव का पोस्टमार्टम करवाया है। और शव परिजनों को दे दिया है। जांच में या पता लगा है कि मृतक का नाम संतोष कुमार है। जो की खड़क मंगोली के मकान नंबर 147 का निवासी है। और वह अपने परिवार के साथ वहीं पर रहता है। और नशे का आदी है। और हो सकता है कि नशे का इंजेक्शन लगाने के लिए सेक्टर 6 अस्पताल आया था। जो की सेक्टर 6 के अस्पताल के डस्टबिन से उसने इंजेक्शन की सीरीज ली और सेक्टर 6 के अस्पताल के बाथरूम में सिरिंज लगाया। इस वजह से युवक की मौत हो सकती है। *पहले भी मृतक के भाई की भी नशे की ओवरडोज से जा चुकी है जान* जांच अधिकारी एएसआई अरविंद सिंह ने बताया कि कुछ साल पहले भी मृतक संतोष के भाई सुनील की भी मौत नशे के ओवरडोज से ही हुई थी।।