आवारा कुत्तों का कहर, बुजुर्ग महिला पर हमला, देखें वीडियो

0

 

पंजाब के जालंधर में एक बुजुर्ग महिला पर 4 कुत्तों ने हमला कर दिया. वृद्धा सड़क पर टहल रही थी तभी अचानक चार कुत्ते उस पर टूट पड़े । अचानक हुए इस हमले से महिला संभलते हुए सड़क पर जमीन पर गिर पड़ी. जिसके बाद जालंधर प्रशासन पर सवाल उठ रहे हैं.

कुत्तों के हमले की पूरी घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है. घटना अशोक नगर के शेनाई पैलेस के पीछे की है. वहां रहने वाले कपड़ा व्यापारी संजीव कुमार अरोड़ा ने बताया कि 65 वर्षीय महिला अपनी दो बेटियों के साथ घरों में काम करती है। शनिवार को महिला घर से काम पर जा रही थी। सुबह करीब 11.30 बजे महिला अशोक नगर मोड़ की ओर से धीरे-धीरे आ रही थी।

 

 

 

https://twitter.com/Davinde92563287/status/1753784129395556424?t=OJaqxn2a_kiBIiC5-ngmhQ&s=19

 

 

इस हमले के बाद बुजुर्ग महिला को इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे रेबीज का इंजेक्शन लगाया। इसके बाद महिला को घर भेज दिया गया . संजीव अरोड़ा ने कहा कि क्षेत्रवासियों ने कई बार कुत्तों के बारे में शिकायत की लेकिन कोई फर्क नहीं पड़ा और न ही कोई कार्रवाई हुई. यहां तक कि पड़ोस में बहुत सारे कुत्तों के कारण उनके अपने बच्चे भी इन सड़कों पर निकलने से डरते हैं।

 

 

 

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *