Elvish Yadav फरार है, नोएडा पुलिस उसे गिरफ्तार करे- मेनका गांधी

बिगबॉस ओटीटी-2 का विजेता और यूट्यूबर एल्विश यादव की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही हैं। उत्तर प्रदेश के नोएडा में रेव पार्टी में सांप और उसके जहर के इस्तेमाल करने के मामले में FIR दर्ज होने के बाद नोएडा पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। अब इस मामले में भारतीय जनता पार्टी से सांसद और पीपल फॉर एनिमल्स (PFA) की संस्थापक मेनका गांधी ने कहा कि इस मामले में एल्विश यादव मुख्य आरोपी है और उसे गिरफ्तार किया जाना चाहिए।
मेनका गांधी ने कहा कि उन्हें तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए। यह ग्रेड-1 अपराध है – यानी सात साल की जेल होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि PFA ने जाल बिछाया और इन लोगों को पकड़ लिया। वे अपने वीडियो में सांपों की लुप्तप्राय प्रजातियों का उपयोग करते हैं। बाद में हमें पता चला कि वह नोएडा और गुरुग्राम में सांपों का जहर बेचते हैं। मेनका गांधी ने कहा कि देश में कोबरा और पाइथन सांप की प्रजाति बेहद ही कम रह गई हैं और यह लोग इनका जहर निकालते, जिससे इन सापों की मौत हो जाती है। उन्होंने कहा की एल्विश यादव अभी फरार है, जिसे नोएडा पुलिस को गिरफ्तार करना चाहिए।
Video link
#WATCH | On FIR against Elvish Yadav in snake venom case in UP, BJP MP and founder & Chairperson of People for Animals, Maneka Gandhi says "About a week ago a raid was conducted in Mathura, UP, where 8 people were found with 8 snakes. These people revealed that they were part of… pic.twitter.com/qI29xvAUKP
— ANI (@ANI) November 3, 2023
एक रेव पार्टी में कथित तौर पर सांप के जहर की आपूर्ति करने को लेकर यूट्यूबर और बिग बॉस विजेता एल्विश यादव सहित छह लोगों के खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर पर, डीसीपी राम बदन सिंह कहते हैं,एक एफआईआर एनिमल वेलफेयर गौरव गुप्ता द्वारा दर्ज कराई गई थी। एसोसिएशन पदाधिकारी ने बताया कि उन्होंने सांपों की व्यवस्था करने के लिए एल्विश यादव से संपर्क किया था। जिसके बाद एल्विश ने राहुल यादव नाम के व्यक्ति का नाम बताया था, जिनसे संपर्क किया गया। उन्होंने बताया कि सांप का जहर निकालकर उसका रेव पार्टी में उपयोग किया जा रहा है। वन विभाग और पुलिस की टीम गई थी और पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यहां 9 सांप बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि इस मामले में एल्विश की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस काम कर रही है।
#WATCH | Noida, UP: On an FIR registered against six people, including YouTuber and Bigg Boss winner Elvish Yadav, over allegedly supplying snake poison at a rave party, Ram Badan Singh, DCP, says, "…An FIR was registered by Gaurav Gupta, an Animal Welfare Association Officer,… pic.twitter.com/avyOCEZybH
— ANI (@ANI) November 3, 2023