45 साल बाद ताजमहल की दीवार तक पहुंचा यमुना का पानी

0

आगरा, 19 जुलाई

45 साल बाद ताज महल की दीवार तक पहुंचा यमुना का पानी 45 साल बाद यमुना का पानी ताज महल की दीवारों तक पहुंच गया है और इसके आसपास बने निचले इलाके भी पानी से भर गए हैं. ताजगंज श्मशान घाट और पोइयाघाट दोनों पूरी तरह जलमग्न हैं.

पहाड़ों पर हो रही बारिश के कारण उत्तर प्रदेश समेत पूरे उत्तर भारत में इन दिनों नदियों का जलस्तर बढ़ गया है और इसका सीधा असर मैदानी इलाकों में देखने को मिल रहा है. आगरा में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है, जिसके चलते 45 साल में पहली बार यमुना का पानी ताज महल तक पहुंच गया है और ताज महल का मुगल गार्डन भी यमुना के पानी से भर गया है. एतमादौला स्मारक के पास से बहती हुई यमुना नदी। यमुना के बढ़ते जलस्तर को लेकर प्रशासन भी अलर्ट मोड पर आ गया है.

दिल्ली में तबाही मचाने के बाद अब आगरा मथुरा में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है. आगरा में यमुना का पानी खतरे के निशान से ढाई फीट ऊपर बह रहा है. 45 साल बाद यमुना का पानी ताज महल की दीवारों तक पहुंच गया है

ताज महल के आसपास के निचले इलाकों में भी पानी भर गया है. ताजगंज श्मशान घाट और पोइयाघाट दोनों पूरी तरह जलमग्न हैं. उधर, प्राचीन दशहरा घाट, एत्मादौला मकबरा, राम बाग, महताब बाग, जोहरा बाग, काला गुंबद आदि में अभी भी बाढ़ का खतरा बना हुआ है।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *