संगरूर पहुंचे मुख्यमंत्री भगवंत मान, 200 से ज्यादा जेल वार्डन को ड्यूटी पर भेजा

संगरूर, 09 जून, 2023;
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज संगरूर पहुंच गए हैं। यहां उन्होंने 200 से ज्यादा जेल वार्डन की पासिंग आउट परेड में हिस्सा लिया जिन्होंने अपना प्रशिक्षण पूरा कर लिया है। जेल वार्डन से सलामी लेने के बाद उन्हें मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ड्यूटी पर भेजा।
इस संबंध में संगरूर जिला प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां पहले ही पूरी कर ली गई थी। जेल वार्डन की पासिंग आउट परेड में मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ अन्य नेता व अधिकारी भी शामिल हुए। मुख्यमंत्री भगवंत मान का काफिला हाल ही में संगरूर पहुंचा है। इसके बाद उन्होंने जेल वार्डन की पासिंग आउट परेड को सलामी दी और फिर उन्हें संबोधित किया। खास बात यह है कि पंजाब सरकार द्वारा जेल वार्डन की यह पहली भर्ती है।