शाहजहांपुर में गर्रा नदी के पुल से नीचे गिरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, कई लोगों के मरने की खबर

ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार लोग गर्रा नदी से जल लेने गए थे। चालक पुल पर ट्रैक्टर-ट्रॉली मोड़ रहा था। इसी बीच ट्रॉली पुल से नीचे पलट गई।
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में बड़ा हादसा हुआ है। शनिवार दोपहर को ट्रैक्टर ट्रॉली गर्रा नदी के पुल से नीचे गिर गई। ट्रॉली में महिलाओं और बच्चों समेत करीब 40 लोग सवार थे। कई लोगों के मरने की खबर है।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। घायलों को अस्पताल में भिजवाया गया है। बताया जा रहा है कि ये लोग गर्रा नदी से जल लेने आए थे।
RAGA NEWS ZONE
Join Channel Now