बैंक ब्रांच ऑडिट पर सेमिनार आयोजित

रागा न्यूज़, चंड़ीगढ़।
ICAI की NIRC चंडीगढ़ शाखा ने 24 मार्च, 2023 को होटल शिवालिक व्यू, सेक्टर-17, चंडीगढ़ में बैंक ब्रांच ऑडिट पर सेमिनार आयोजित किया, जिसका आयोजन ICAI के ऑडिटिंग एंड एश्योरेंस स्टैंडर्ड्स बोर्ड द्वारा किया गया।
मुख्य अतिथि पीएनबी के निदेशक CA संजीव कुमार सिंघल थे। सीए राजीव खुराना, चंडीगढ़ शाखा के पूर्व अध्यक्ष और चंडीगढ़ ब्रांच के पूर्व चेयरमैन CA विनीत अग्रवाल इस कार्यक्रम के सम्मानित अतिथि थे।
सीए रमेश ए. शेट्टी और सी.ए. अवनीत सेमिनार के अतिथि वक्ता थे।
बैठक ठीक 5 बजे शुरू हुई। सदस्यों ने विषय पर ज्ञान प्राप्त किया। कार्यक्रम में 175 से अधिक सदस्यों ने भाग लिया।
चंडीगढ़ शाखा के अध्यक्ष CA विशाल पुरी और अन्य प्रबंध समिति के सदस्य भी उपस्थित रहे।