जगदीप सिंह का तीसरी ग्लोबल ओपन ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए चयन

0

 

बुडो काई डू मिक्स्ड मार्शल आर्ट खिलाड़ी को ऑस्ट्रेलिया में प्रतिस्पर्धा के लिए चुना गया

 

 

मोहाली

बुडो काई डू मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के एक प्रतिभाशाली खिलाड़ी जगदीप सिंह को ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में 22 और 23 अप्रैल, 2023 को होने वाली तीसरी ग्लोबल ओपन ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए चुना गया है। बुडो काई डू संस्था के खिलाड़ी कई खेल मंचों पर अपना जलवा बिखेर रहे हैं।

 

इस बीच, पंजाब विधानसभा के अध्यक्ष सरदार कुलतार सिंह संधवां ने नेशनल सिख गेम्स 2022 में स्वर्ण पदक जीतने वाले, इस फेडरेशन के दो अंतरराष्ट्रीय मार्शल आर्ट खिलाडिय़ों, करणवीर सिंह और एकमवीर सिंह को सम्मानित किया। इससे पहले एसएसपी मोहाली संदीप गर्ग ने भी खिलाड़ियों को सम्मानित किया था।

 

बुडो काई डू मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष, सरदार शरणजीत सिंह ने एकमवीर सिंह को एक लाख रुपये की पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया और कहा, “मुझे खुशी है कि हमारे खिलाड़ियों ने न केवल राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भी पदक जीते हैं। हमारे कुछ शानदार राष्ट्रीय खिलाड़ियों में जयबीर सिंह, गुरविंदर सिंह, लवप्रीत सिंह, तिंदरपाल सिंह, हरप्रीत सिंह और राजेश कुमार शामिल हैं। कोच यश कमल शर्मा और बलजिंदर सिंह भी सराहना के पात्र हैं।“

 

इस अवसर पर उपस्थित, फेडरेशन के सदस्यों में आरपी शर्मा (कोच), अजीत सिंह (उपाध्यक्ष), यश कमल शर्मा (कैशियर), मुकेश कुमार (राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी) और मोनिका कांबोज के नाम उल्लेखनीय हैं।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *