Venice Art Biennale 2026 में भारत का जलवा, ‘Visitors’ Lion’ जीतकर रचा इतिहास

0

भारत ने अंतरराष्ट्रीय कला जगत में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। 61वें वेनिस आर्ट बिएननेल (Venice Art Biennale 2026) में भारत के राष्ट्रीय पवेलियन ने ‘Visitors’ Lion for Best National Participation’ का पुरस्कार जीता है। यह सम्मान दुनिया भर से आए दर्शकों के वोटों के आधार पर दिया गया, जो भारतीय समकालीन कला के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस उपलब्धि की जानकारी साझा की। उन्होंने इसे देश के लिए गर्व का क्षण बताते हुए कहा कि भारतीय कला और सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक स्तर पर नई पहचान मिल रही है।

भारत का पवेलियन ‘Geographies of Distance: Remembering Home’ थीम पर आधारित था। इसे संस्कृति मंत्रालय ने नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (NMACC) और सेरेन्डिपिटी आर्ट्स के सहयोग से प्रस्तुत किया था। इसमें पांच भारतीय कलाकारों अलवर बालासुब्रमण्यम, रंजनी शेट्टर, सुमाक्षी सिंह, स्कर्मा सोनम ताशी और असीम वाकिफ की कलाकृतियां प्रदर्शित की गईं।

इस प्रदर्शनी के जरिए कलाकारों ने घर, स्मृतियों, पहचान और सांस्कृतिक जुड़ाव जैसे विषयों को अपनी कलाकृतियों के माध्यम से प्रस्तुत किया। भारतीय पवेलियन में करीब 4.5 लाख दर्शक पहुंचे, जिससे यह आयोजन के सबसे अधिक देखे गए राष्ट्रीय पवेलियनों में शामिल रहा।

गौरतलब है कि भारत ने सात साल के अंतराल के बाद वेनिस आर्ट बिएननेल में वापसी की थी। 61वें संस्करण का आयोजन 9 मई से 22 नवंबर 2026 तक किया गया था। दर्शकों के वोटों से मिला यह सम्मान भारतीय कलाकारों और देश की समकालीन कला को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिली पहचान को दर्शाता है।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *