HRTC के बेड़े में आएंगी 350 नई बसें, पुरानी JNURM बसों की होगी विदाई

0

यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा देने के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) अपने बेड़े में 350 नई बसें शामिल करने की तैयारी में है। इनमें 250 डीजल और 100 मिनी-मिडी बसें होंगी। बसों की खरीद के प्रस्ताव पर 25 सितंबर को होने वाली निदेशक मंडल (बीओडी) की बैठक में अंतिम निर्णय हो सकता है।

एचआरटीसी ने पहले भी बसों की खरीद के लिए टेंडर जारी किया था, लेकिन आपत्तियों के चलते प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी। अब निगम ने टेंडर की कुछ शर्तों में बदलाव किया है, ताकि अधिक कंपनियां इसमें भाग ले सकें। नए सिरे से टेंडर जारी करने की तैयारी है।

बीओडी की बैठक में जेएनएनयूआरएम के तहत खरीदी गई पुरानी बसों को बेड़े से बाहर करने का प्रस्ताव भी रखा जाएगा। ये बसें निर्धारित आयु पूरी कर चुकी हैं। इनके संचालन पर खर्च अधिक और आमदनी अपेक्षाकृत कम होने के कारण निगम इन्हें हटाने की तैयारी में है।
बैठक में 297 ई-बसों के संचालन से होने वाली कमाई और डीजल खर्च में बचत का भी आकलन प्रस्तुत किया जाएगा। प्रबंधन ने अधिकारियों को इसके लिए आंकड़े तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
बीओडी की मंजूरी के बाद टेंडर प्रक्रिया आगे बढ़ने पर एचआरटीसी के बेड़े में नई बसों की आमद और पुरानी बसों की विदाई एक साथ शुरू हो सकती है। इससे आने वाले समय में निगम के बस बेड़े की उम्र और संचालन लागत, दोनों पर असर पड़ने की उम्मीद है।बैठक की अध्यक्षता उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री करेंगे। प्रबंध निदेशक शिवम प्रताप सिंह सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *