शौक के लिए बने झपटमार, चंडीगढ़ पुलिस ने दो सगे भाइयों को किया गिरफ्तार; घड़ी, बस कार्ड और नकदी बरामद
चंडीगढ़ पुलिस ने स्नैचिंग के मामले में दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में पता चला कि शौक पूरे करने के लिए दोनों ने यह रास्ता अपनाया।
आरोपितों की पहचान खरड़ के गांव झांझेरी निवासी मनीष और आशीष के रूप में हुई है। उनसे छीनी गई कलाई घड़ी, सीटीयू बस कार्ड और 200 रुपये नकद बरामद कर लिए गए हैं। वारदात में इस्तेमाल बाइक भी आरोपितों से बरामद कर ली गई है।
यह कार्रवाई सेक्टर 43 चौकी इंचार्ज राहुल भारद्वाज की अगुवाई में की गई। इस संबंध में सेक्टर-36 थाने में केस दर्ज किया गया था। पुलिस अब दोनों आरोपितों से पूछताछ कर रही है और वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।
RAGA NEWS ZONE
Join Channel Now
