पाकिस्तान से हथियारों की तस्करी का बड़ा नेटवर्क! टाइगर से सलमान खान तक, पंजाब बना देशभर में सप्लाई का ट्रांजिट पॉइंट
पाकिस्तान से ड्रोन से हथियारों की तस्करी जारी है। राष्ट्रीय सुरक्षा को गंभीर चुनौती है। पंजाब देशभर में हथियारों की तस्करी का ट्रांजिट पॉइंट बन गया है। पंजाब से ही मुंबई और दिल्ली तक हथियार भेजे गए हैं।
पाकिस्तान सीमा से ड्रोन के जरिये हथियारों की कथित तस्करी भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर चुनौती बन गई है। स्थानीय आपूर्तिकर्ताओं के माध्यम से ये हथियार दूसरे राज्यों तक पहुंच रहे हैं।
मार्च 2022 से सितंबर 2026 के बीच पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस शाखा ने 92 आतंकवादी मॉड्यूल तोड़े। इस दौरान 686 लोगों को गिरफ्तार किया गया। 28 किलोग्राम से अधिक आरडीएक्स, 131 हथगोले और छह आरपीजी लॉन्चर बरामद हुए। जांच में इन सभी मामलों के तार पाकिस्तान से जुड़े पाए गए।
RAGA NEWS ZONE
Join Channel Now
