BRICS समिट में शामिल होने के लिए भारत पहुंचे पुतिन, सुखोई से लेकर क्रूड ऑयल पर हो सकती है डील
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दिल्ली पहुंच चुके हैं। पुतिन का प्लेन आज तड़के करीब तीन बजे पालम एयरफोर्स स्टेशन पर पहुंचा। पुतिन ब्रिक्स समिट के लिए भारत आए हैं। उससे पहले आज 11 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रपति पुतिन के बीच अहम मुलाकात और बातचीत होने वाली है। आज पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन के बीच बैठक में भारत और रूस के बीच रणनीतिक, डिफेंस और आर्थिक संबंधों को और मजबूत करने के लिए कई बड़े मुद्दों पर चर्चा होगी। इसके अलावा दोनों नेता आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई, स्पेस कॉपरेशन, ड्रग तस्करी पर रोक और इंटरनेशनल नॉर्थ-साउथ ट्रांसपोर्ट कॉरिडोर पर भी बात करेंगे। ये माना जा रहा है कि इस बातचीत का फोकस तीन प्वाइंट पर रहेगा।
RAGA NEWS ZONE
Join Channel Now
