Bigg Boss 20 के लिए घटी सलमान खान की फीस, 350 करोड़ से घटकर हुई 120 करोड़!
सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ रिलीज हो चुका है. जियोहॉटस्टार और कलर्स टीवी पर ये शो तहलका मचा रहा है. शो के कंटेस्टेंट्स ने 2 दिनों में ही ऑडियंस का दिल जीत लिया है. वहीं शो के होस्ट सलमान खान की फीस पर बड़ा अपडेट सामने आया है. ‘बिग बॉस 20’ के लिए सलमान खान की फीस घट गई है. अब पहले के मुकाबले सलमान खान कम फीस ले रहे हैं. अब इस खबर के बाद से फैंस भी जानना चाहते हैं कि आखिर सलमान खान की फीस कम क्यों हुई है. चलिए आपको भी बताते हैं आखिर पूरा मामला क्या है.
सलमान खान खान ने ‘बिग बॉस’ का शो चौथे सीजन से होस्ट करना शुरू किया था. साल 2010 में सलमान खान ने जब से इस शो में होस्ट बनकर एंट्री की थी, तब से आज तक एक्टर ही इस शो को होस्ट कर रहे हैं. वहीं हर साल उनकी फीस में इजाफा भी देखने को मिलता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘बिग बॉस 15’ के दौरान सलमान खान को पूरे सीजन के लिए 350 करोड़ की मोटी रकम मिली थी. हालांकि ‘बिग बॉस 19’ में उनकी फीस कम हो गई थी और उन्हें सिर्फ 200 करोड़ फीस मिली.
वहीं अब एक बार फिर सलमान खान की फीस कम हो गई है. रिपोर्ट्स के अनुसार इस बार सलमान खान की फीस 120 करोड़ तक पहुंच गई है. हालांकि अभी तक सलमान खान की टीम ने इस पर कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं किया है. सलमान खान की फीस कम होने की वजह शो की गिरती टीआरपी बताई जा रही है. दरअसल पिछले कुछ सीजन्स से शो की टीआरपी लगातार घटती नजर आ रही है. जिसके बाद अब सलमान खान की फीस को भी कम कर दिया गया है.
‘बिग बॉस 20’ की बात करें तो इस बार शो में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर से लेकर टीवी के कलाकार ही नजर आ रहे हैं. 6 सितंबर को हुए शो के प्रीमियर में अभी तक 16 कंटेस्टेंट्स की ही एंट्री हुई है. इनमें मैरी कॉम, कनिका मान, माही विज, आम्रपाली दुबे, तन्मय सिंह उर्फ स्काउटओपी, ऋति तिवारी, ईशा रिखी, काजी तौकीर, आसिफ खान, कुशल तंवर उर्फ गुल्लू, लव गिल, अमन गांधी, उदिति सिंह, अरिशफा खान, हर्ष माचरे उर्फ युंग डीएसए और रोहेद खान जैसे सितारे शामिल हैं.
