चंडीगढ़ पुलिस में बड़ा फेरबदल, 13 अफसरों के तबादले; आदेश तत्काल प्रभाव से लागू
चंडीगढ़ पुलिस महकमे में सोमवार को बड़ा फेरबदल करते हुए 13 पुलिस अधिकारियों के तत्काल प्रभाव से तबादले किए गए हैं। इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से 7 सितंबर को आदेश जारी किया गया है। आदेश में सभी तबादले तत्काल प्रभाव से लागू किए गए हैं।
सभी अधिकारियों को नई जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए गए हैं और अनुपालन रिपोर्ट 24 घंटे के भीतर एसएसपी कार्यालय में भेजने को कहा गया है। इंस्पेक्टर/एलआर रवदीप सिंह को पुलिस पोस्ट-43 के प्रभारी पद से हटाकर थाना-39 में असिस्टेंट एसएचओ लगाया गया है।
इंस्पेक्टर/एलआर चंदर मुखी को पुलिस पोस्ट आईएसबीटी-17 से थाना-17 में असिस्टेंट एसएचओ और इंस्पेक्टर/एलआर नीरज कुमार को पुलिस पोस्ट-24 से थाना-34 में असिस्टेंट एसएचओ की जिम्मेदारी दी गई है। इंस्पेक्टर/एलआर प्रेम सिंह को पुलिस पोस्ट पलसोरा से पुलिस लाइंस भेजा गया है।
सब-इंस्पेक्टर नवीन को डीसीसी से पुलिस पोस्ट-61 का प्रभारी बनाया गया है। एसआई सुनील कुमार को पुलिस पोस्ट लेक से पुलिस पोस्ट-22 और एसआई मोहन कश्यप को ईओपीएस से पुलिस पोस्ट नीलम का प्रभारी लगाया गया है। एसआई संजय दत्त को थाना-49 से पुलिस पोस्ट पीयू कैंपस की जिम्मेदारी दी गई है।
एल/एसआई बबिता बाई को थाना इंडस्ट्रियल एरिया से पुलिस पोस्ट बीडीसी भेजा गया है। एसआई राहुल भारद्वाज का थाना साइबर क्राइम से तबादला कर पुलिस पोस्ट-43 का प्रभारी बनाया गया है।
इसके अलावा एसआई कुलदीप सिंह को पुलिस पोस्ट पीयू कैंपस से पुलिस पोस्ट-24, एसआई बलजीत सिंह को थाना इंडस्ट्रियल एरिया से पुलिस पोस्ट लेक तथा एसआई कुलदीप सिंह को थाना-39 से पुलिस पोस्ट पलसोरा का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
