भारतीय स्‍टेट बैंक ने मनाया अंतरराष्‍ट्रीय महिला दिवस

0

 

रागा न्यूज़, चंड़ीगढ़।

भारतीय स्टेट बैंक ने स्‍थानीय प्रधान कार्यालय में “महिलाओं को सशक्त बनाना, जीवन को बदलना” थीम के साथ अंतरराष्‍ट्रीय महिला दिवस मनाया। इस अवसर पर प्रेरणामयी महिलाएं, पंजाब विश्वविद्यालय से डॉ. जयंती दत्ता और चंडीगढ़ पुलिस से इरम रिजवी कार्यक्रम के लिए मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित थी।

 

डॉ जयंती दत्ता मानव संसाधन विकास केंद्र, पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ में संकाय हैं। उन्होंने 150 से अधिक संकाय विकास कार्यक्रमों को निष्पादित किया है और 5000 से अधिक शिक्षकों को प्रशिक्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। चंडीगढ़ पुलिस के सेक्टर 39 की एसएचओ इरम रिज़वी ट्रिपल मास्टर्स डिग्री धारक हैं और सभी पुलिस प्रशिक्षणों में प्रथम स्थान प्राप्‍त किया है और उन्हें सराहनीय सेवाओं के लिए कई पुलिस पदकों से सम्मानित किया गया है। सुश्री रिजवी ने संयुक्त राष्ट्र में एक वर्ष के लिए पुलिस एडवाइजर और टीम लीडर के रूप में भी कार्य किया है।

भारतीय स्टेट बैंक, चंडीगढ़ के मुख्य महाप्रबंधक, विनोद जयसवाल ने लैंगिक समानता के लिए मंडल में एसबीआई महिला स्टाफ मेंटरशिप पहल शुरू करने की घोषणा की और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिला कर्मचारियों को अचीवर्स सम्मान स्मृति चिह्न से सम्मानित किया। जयसवाल ने कहा कि एसबीआई मेंटरशिप कार्यक्रम महिलाओं को अपनी चुनौतियों और अनुभवों को साझा करने तथा एक-दूसरे से सीखने और अनुभवी सलाहकारों से मार्गदर्शन और सलाह प्राप्त करने के लिए एक सुरक्षित और सहायक वातावरण प्रदान करेगा। सलाहकार अपने कौशल, ज्ञान और आत्मविश्वास को विकसित करने के लिए कर्मचारियों के साथ मिलकर काम करेंगे, जिससे उन्हें अपनी पूरी क्षमता तक पहुंचने और अपने करियर में आगे बढ़ने में मदद मिलेगी। हमारे बैंक का नेतृत्व एक महिला अध्यक्ष ने किया है, जबकि हमारी एक महिला प्रबंध निदेशक को विश्व बैंक के एमडी के रूप में चुना गया है, जो इस बात का प्रमाण है कि भारतीय स्टेट बैंक महिला सहयोगियों के लिए उपयुक्‍त वातावरण उपलब्‍ध करवाता है। उन्होंने कहा कि इस अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर, आइए हम लैंगिक समानता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराएं और अपने संगठन एवं समाज में महिलाओं के अमूल्य योगदान का जश्न मनाएं।

 

इस अवसर पर महिला स्टाफ सदस्यों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने के लिए बैंक के एसबीआई लेडीज क्लब की सदस्य भी उपस्थित थी।

RAGA NEWS ZONE Join Channel Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *