17 राज्यों में बारिश-तूफान का अलर्ट, पहाड़ों पर जाने से पहले पढ़ लें अपडेट
सितंबर का महीना आते ही देशष के कई राज्यों में हल्की-हल्की ठंड पड़ने लगी है. मौसम विभाग ने इसको लेकर अलर्ट भी जारी किया है. IMD के मुताबिक, आज यानी 5 सितंबर 2026 को यूपी-बिहार समेत देश के 17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवा चल सकती है.
पूर्वी भारत में बिजली गिरने और वज्रपात के कहर को देखते हुए किसानों के लिए विशेष अलर्ट जारी किया गया है. पहाड़ों में घूमने जा रहे लोगों को भी सावधान रहने की जरूरत है.
RAGA NEWS ZONE
Join Channel Now
